थाना कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संदिग्ध वांछित आरोपी धीरेन्द्र कुमार गिरफ्तार, सुरक्षा चेकिंग अभियान सफल

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। थाना कोन पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोन पुलिस ने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की पैनी जांच तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों के गठन के साथ विभिन्न स्थानों पर जारी रहा।बस स्टैंड कोन के पास ग्राम कोन में जब पुलिस टीम ने सघन जांच की, उसी दौरान वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र कुमार पुत्र चतर्गुन, निवासी ग्राम चेरवाडीह, जो पुलिस से बचने के लिए भागने लगा था, को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। धीरेन्द्र कुमार पर मु0अ0सं0-240/25, धारा 69, 352, 351(2) बीएनएस समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने उसे विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। थाना प्रभारी और पुलिस टीम की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व सुरक्षा में वृद्धि हुई है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल दी जाए ताकि अपराध को नियंत्रित किया जा सके।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणनाम: धीरेन्द्र कुमारपिता: चतर्गुनपता: ग्राम चेरवाडीह, थाना कोन, जनपद सोनभद्र मुकदमाः मु0अ0सं0-240/25, धारा 69, 352, 351(2) बीएनएस गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक हंसनाथ यादवहेड कांस्टेबल रमेश चौहानहेड कांस्टेबल रामप्रवेश कुशवाहा पुलिस ने भविष्य में भी अपराध नियंत्रण हेतु इसी प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment