तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोन पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम रानीडीह से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। उस व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।पूछताछ में उसकी पहचान हरिओम पुत्र स्व० कामेश्वर, निवासी ग्राम चननी, थाना कोन, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर हरिओम के खिलाफ धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 253/25 थाना कोन पर पंजीकृत कर गिरफ्तारी कर न्यायालय में आवश्यक कार्रवाई की गई।चाकू बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में चौकी प्रभारी शिवप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल शिव कुमार यादव एवं कांस्टेबल सूरज कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए अपराधियों पर कड़ी नजर रखी है।थाना कोन पुलिस की इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय जनता ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की है और कहा कि इससे अपराधियों में भय बना रहेगा।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधों को जड़ से खत्म किया जा सके।






