तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार प्रखंड अंतर्गत बलीगढ़ पंचायत के अजनिया गांव में बीती रात्री को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में पती सुरेश साह पिता सुखाड़ी साह ने अपनी धर्मपत्नी तेतरी देवी उम्र करीब 45 वर्ष को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार तेतरी देवी ने अपनी बेटी की प्रसव कुछ दिन पहले भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया था। तत्काल जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण ओ काफी परेशान थी व कई बार मृतिका अस्पताल का चक्कर लगा चुकी थी। इसी को लेकर सोमवार को एक बार फिर गई जहां जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाने एवं देर हो जाने की वजह से अपनी मायके बेलपहाड़ी रुक गई, मृतका तेतरी देवी के घर नहीं आने के कारण आरोपी पति काफी गुस्से में था एवं फोन कर गाली गलौज तथा धमकी भी दिया। दिन मंगलवार कि मृतका अपने भतीजा के साथ अजनीया गांव लौटी। दिन भर सब कुछ ठीक ठाक था भतीजा भी अपने घर चला गया। रात को सभी परिवार खाना पिना खा कर सो गए। मृतका भी अपनी नातिन को साथ ले कर सोई थी। तभी समय करीब 12 बजे शराब की नशे में धुत पति सुरेश साह ने अचानक धारदार कुल्हाड़ी( टांगी ) से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही तेतरी देवी की मौत हो गई। वहीं पति सुरेश साह घटना को अंजाम दे कर फरार हो गया। घटना की जानकारी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई एवं देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों का भीड़ इकठ्ठा हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने केतार थाना को दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने दलबल के साथ पहुंच खून से लथपथ सव को अपने कब्जे में कर अग्रिम करवाई हेतु गढ़वा पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।






