ग्राम जुगैल में ग्रीन चौपाल का भव्य आयोजन, मंत्री संजीव गौड़ और जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने किया पौधरोपण

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण को जनआन्दोलन का रूप देने के उद्देश्य से सोनभद्र के ग्राम पंचायत जुगैल में शुक्रवार को आयोजित ग्रीन चौपाल कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश फैलाया। पंचायत भवन परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम बेहद उत्साह और जागरूकता के माहौल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री, समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री संजीव गौड़ ने चौपाल का उद्घाटन किया तथा उपस्थित जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। इसके बाद मंत्री ने जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर पंचायत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।पर्यावरण बचाने की जरूरत पर मंत्री संजीव गौड़ ने दिया जोर ग्रीन चौपाल में संबोधित करते हुए मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि सोनभद्र का प्राकृतिक वैभव हमारी पहचान है। इसे सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। पौधरोपण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों, खेतों तथा निजी भूमि पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल की अपील की। मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही पर्यावरणीय योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होगा, जब जनता इसमें सक्रिय सहभागी बनेगी।
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने दी पहल को गति, कहा कि एक-एक पौधा भविष्य की नींव जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से जिले में बड़े पैमाने पर हरित अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा आज लगाए गए पौधे केवल हरियाली नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और सुरक्षित पर्यावरण का उपहार हैं।”डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों की निगरानी और संरक्षण के लिए ग्राम स्तर पर अभिरक्षक नियुक्त किए जाएं, ताकि पौधे सुरक्षित होकर पेड़ का रूप ले सकें।
ग्रामीणों में दिखा गजब का उत्साह, महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ग्रीन चौपाल में स्थानीय महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा विद्यालयों के बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
पंचायत भवन परिसर में नीम, पीपल,अशोक, गुलमोहर, सहजन,आम सहित विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए।ग्राम प्रधान व स्थानीय नागरिकों ने भी मंत्री व जिलाधिकारी के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रीन चौपाल को मिली सराहना अब बनेगा “हरित पंचायत मॉडल अधिकारी गण ने जुगैल पंचायत को हरित पंचायत मॉडल के रूप में विकसित करने की घोषणा की।इसके तहत पंचायत की खाली भूमि, स्कूल परिसर, पंचायत भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सड़क किनारों पर पौधा रोपण कर उन्हें सुरक्षात्मक घेराबंदी के साथ विकसित किया जाएगा कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे उपजिलाधिकारी दुद्धी खंड विकास अधिकारी वन विभाग के अधिकारी पंचायत सचिव पुलिस विभाग के अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि व सैकड़ों ग्रामीण अंत में मंत्री और डीएम ने ग्रामीणों को हरित क्रांति का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए कहा पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं, सोनभद्र को हरियाली की नई पहचान दें।

Leave a Comment