चोपन मंडल को मिली बड़ी सौगात, चार गांवों में पुलिया निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।ग्रामीण संपर्क मार्गों को मजबूत करने और आवागमन को आसान बनाने की दिशा में चोपन मंडल में शुक्रवार को एक अहम पहल देखने को मिली। मंडल अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केसरी के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान मंडल की चार प्रमुख ग्राम पंचायतों में पुलिया निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें ग्राम पंचायत खरहरा के हरदहवा टोला मुर्गीडांड, ग्राम पंचायत बैरपुर में सागरदह मार्ग से जोगिंद्रा मार्ग होते हुए गोतान नदी, ग्राम पंचायत भरहरी के टोला लदबदिया संपर्क मार्ग तथा ग्राम पंचायत परसोई के मगरदहा नवाटोला मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य शामिल हैं। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष भर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार तथा पेट्रोलियम मंत्रालय की स्वतंत्र निदेशक श्रीमती शारदा खरवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य (जुगैल प्रतिनिधि) संजीव त्रिपाठी, चांद प्रकाश जैन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,वरिष्ठ समाजसेवी रिंकु सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता,जिला मंत्री असुचित मोर्चा शंभूनाथ खरवार,मंडल महामंत्री राहुल प्रताप सिंह, राम दुलारे खरवार, कालीचरण खरवार, सत्य केसरी, विक्की मिश्रा, प्रहलाद केसरी, रामकरण बैग, रूपेंद्र शाह, गोपाल सिंह एवं सुभाष सिंह शामिल रहे।
इसके अलावा ग्राम प्रधान जुगैल प्रतिनिधि दिनेश यादव, ग्राम प्रधान खरहरा प्रतिनिधि उमाशंकर, ग्राम पंचायत चौरा के राम प्रताप साहनी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो संदीप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम दुलारे खरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पुलिया निर्माण से न सिर्फ आवागमन सुचारु होगा, बल्कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और उम्मीदों के माहौल में हुआ। ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराए जाने की अपेक्षा जताई।

Leave a Comment