तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित ‘‘मा0 विधायक खेल स्पर्धा’’ के अंतर्गत विभिन्न खेल विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का संसदीय क्षेत्रवार ट्रायल एवं चयन 08 मार्च 2026 को कराया जाएगा।
यह जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्रा.वि.द. अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि जनपद की विधानसभाओं 400-घोरावल, 401-राबर्ट्सगंज, 402-ओबरा और 403-दुद्धी में आयोजित खेल स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का चयन ट्रायल विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा, राबर्ट्सगंज में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन जैसी खेल विधाओं को शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर (पुरुष एवं महिला) आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि ट्रायल का आयोजन 08 मार्च 2026 को प्रातः 09:00 बजे से विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा के खेल मैदान में होगा। उन्होंने संबंधित सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित ‘‘मा0 विधायक खेल स्पर्धा’’ में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि, स्थान और समय पर उपस्थित होकर प्रतिभाग करने की अपील की है।






