दुद्धी बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह 17 मार्च को, मंत्री संजीव गोड होंगे मुख्य अतिथि

image_editor_output_image770926083-1773470549444

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय एडवोकेट एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी मंगलवार, 17 मार्च को दोपहर 12:15 बजे एसोसिएशन के सभागार परिसर में आयोजित होगा।
एल्डर कमेटी चेयरमैन प्रेमचंद्र जायसवाल एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता मा. सदस्य वार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश श्री विनोद कुमार पाण्डेय एडवोकेट करेंगे। मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव कुमार सिंह गोड (उत्तर प्रदेश सरकार) रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष नंदलाल एवं एससी-एसटी आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार शामिल होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में मा. सिविल जज जूनियर डिवीजन शिवानी सिंह एवं मा. अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन धीरेन्द्र कुमार सोनकर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। एसोसिएशन ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।

About the Author

Leave a Reply