पत्नी से विवाद के बाद पति ने कीटनाशक दवा पिया,रेफर ; हाथीनाला की महिला ने भी घरेलू झगड़े में किया सेवन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमारदुद्धी सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुम्हान गांव में आज बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां 40 वर्षीय अमलेश कुमार पुत्र लालबहादुर गौड़ ने पत्नी से घरेलू विवाद के बाद पहले शराब पी ली और गुस्से में घर में रखी फसल छिड़कने वाली कीटनाशक दवा का 100 एमएल का पूरा शीशी निगल लिया।
परिजनों ने अमलेश को दवा पीते देख लिया और चीखते-चिल्लाते आनन-फानन में निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। जहां डॉ. मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को चिंताजनक बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि कीटनाशक दवा की मात्रा बहुत अधिक थी, जिसके कारण मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां उपलब्ध सुविधाओं के अभाव में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इसी बीच थाना हाथीनाला क्षेत्र के हथवानी गांव की 25 वर्षीय मनीषा पत्नी साजन ने भी आज बृहस्पतिवार शाम चार बजे घर में ही फसल में मारने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजनों ने पीते देख लिया और आनन-फानन में निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में महिला का इलाज जारी है।
मनीषा की सास मीना देवी ने बताया कि उनका लड़का गांव में ही कहीं घूमने गया था, जिसको लेकर बहू को किसी बात से दिक्कत हुई। इसी विवाद पर पत्नी मनीषा ने न जाने को लेकर झगड़ा हुआ । डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि महिला ने कम मात्रा में कीटनाशक दवा का सेवन किया है, जिसका इलाज चल रहा है और स्थिति स्थिर है।

Leave a Reply