तूफानी कहर एनटीपीसी प्लांट के बंधे से उड़ी सैकड़ो टन राख हुआ जिंदगी नर्क

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विजय सोनी

बीजपुर(सोनभद्र)बुधवार शाम प्रकृति ने ऐसा तूफानी कहर बरपाया कि एनटीपीसी रिहंद परियोजना के बंधे से उड़ी सैकडों टन राख ने डोडहर नेमना नकटू सिरसोती बीजपुर आदि कई पड़ोसी गाँवों में गदर मचा दिया।घरों मे घुसी राख की मोटी पर्त का पता तब चला जब घरों की साफ सफाई में लोग सुबह जुटे थे।बताया गया कि घरों के अंदर से झाडू पोछा करने के दौरान तीन से चार किलों राख हर बाहर निकाली गयी और घरों में पड़ा खाने पीने की सामग्री बिस्तर कपड़ा सब चौपट हो गया।इतना ही नही छतों पर राख के ढेर लगे हुए थे घण्टों साफ सफाई के दौरान पसीने से लथपथ परिजनों के चेहरे पर दुर्बयवस्था और राख निस्तारण की नीतियों और प्रबन्धन की दुर्बयवस्था को लेकर गुस्सा देखा गया।

इस दौरान यूपीपीसीएल की बिजली आपूर्ति लगभग 100 गांवों में एक दो दिन के लिए बंद हो गयी।बताया गया कि कई जगह पेड़ और 33 केवीए के पोल जमीनदोज हो गए हैं जिसके कारण बीजपुर नधिरा बभनी कुंडाडीह उपकेंद्र से पोषित गाँवो में अंधेरा पसरा पड़ा है।पेयजल की किल्लत और पानी बगैर घर की साफ सफाई देर शाम गुरुवार तक प्रभावित रही।डोडहर गाँव के रामनायक बैश्य छत्तर पाल रामबरन बैश्य सहित तमाम लोगों का आरोप है कि एनटीपीसी प्रबन्धन को चाहिए कि गर्मी के मौषम में जब राख अधिक उड़ती है तो बंधे पर पानी का पर्याप्त छिड़काव कराए और गर्मी शुरू होने से पहले बंधे की राख पर मिट्टी डाल कर ढकना चाहिए जिससे राख कम उड़े लेकिन एनटीपीसी राख प्रबन्धन ऐसा जहमत कभी नही उठाना चाहती और आमजन को केमिकल युक्त राख के जरिये जहर फाँकने के लिए मजबूर कर दिया है।

Leave a Reply