दुद्धी में श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया अभियान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – इब्राहिम खान

छठ पूजा को लेकर पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, सड़क की पटरियों पर सामान रखने वालों को दी गई चेतावनी

दुद्धी, सोनभद्र। छठ पूजा पर्व को देखते हुए कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सड़क किनारे पटरियों पर दुकान लगाने और सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी।

पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क की पटरियों पर किसी भी प्रकार का सामान न रखें और न ही दुकान का विस्तार सड़क तक करें। ऐसा करने से आवागमन बाधित होता है और पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, कस्बा प्रभारी संजय सिंह, महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Comment