बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने विधानसभा अध्यक्ष सेनियोजन नीति बनाने के लिए पत्र प्रेषित किया

929183-hybrid-flying-car.jpg

तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
नगर उंटारी – झारखंड

झारखंड प्रदेश नियोजन नीति को पुनः एक बार विचार कर पूरे प्रदेश वासी को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से नियोजन नीति बनाने की आवश्यकता है l झारखंड प्रदेश के कई जिले वैसे हैं जिसमें भोजपुरी ,मगही ,हिंदी, संस्कृत भाषा का प्रयोग करते हैं ।यह भाषा बहुत ही मधुर मिठास से भरा हुआ है ।इस भाषा को मिठास की भावना से बोला जाता है ।झारखंड प्रदेश युवाओं को रोजगार नहीं मिलना यह भी एक बड़ा सवाल है युवा बेरोजगार लोगो गलती नहीं है पलामू प्रमंडल स्थानीय भाषा में हिंदी भोजपुरी में काफी महत्व रखता है यहां की युवाओं को भी इस भाषा से अधिक लगाव है ।
नियोजन नीति लागू करने से पलामू प्रमंडल का अस्तित्व ही मिट जाएगा ।
झारखंड प्रदेश खुशहाल है जिसे सजाना एवं सवारना आपके द्वारा ही किया जाना है इसीलिए आपसे विनम्र निवेदन के साथ कहना है कि झारखंड प्रदेश वासियों को लाभान्वित होने का अवसर दी जाये ।

About the Author

Leave a Reply