तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान/ चन्दन
दुद्धी/ सोनभद्र
बाप दादाओं से जोत कोड करते आ रहे दर्जनों किसानों को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा काबिज किसानों को कब्जा उठवाए जाने के बाद भी किसानों को कब्जा का नोटिस नहीं दिए जाने से बैरखड़ के किसान चिंतित है ,आज तहसील समाधान दिवस पहुँच कर दर्जन भर किसानों ने कब्जा उठाए जाने की नोटिस दिए जाने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा| दिए ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि बाप दादाओं के जमाने से जिस जमीन मा जोत कोड करते आ रहे और ऐसा जमीन किसी दूसरे का है उसे जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश पर ऐसे काबिज किसानों को क्षेत्रीय लेखपाल ने कब्जा उठवाया है लेकिन नोटिस नहीं दिया है जिससे वे चिंतित है ,उन्होंने जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंप कर नोटिस दिलाये जाने की मांग उठाई है| इस मौके पर रामप्यारे , राम प्रसाद , गोपाल पटेल , रामपति ,राम ज्ञान ,मानरूप , बाबुलाल , रामवृक्ष , रामफल ,श्याम बिहारी , रामचंद्र ,बोधसाय , रामसाय के साथ अन्य किसान मौजूद रहें|






