तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
लखीमपुर खीरी / मितौली
विकासखंड मितौली की लोहाना गौशाला का औचक निरीक्षण खंड विकास अधिकारी मितौली चंदन देव पांडे द्वारा किया गया औचक निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने गौशाला में हरे चारे की व्यवस्था पेयजल व्यवस्था एवं भूसे की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान गो वंशीय पशुओं के चारे की व्यवस्था सन्तोषजनक पाई गई। खंड विकास अधिकारी ने गौशाला में कुछ पशुओं का ईयर टैग अवशेष पाए जाने पर शीघ्र ईयर टैगिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए। गौशाला में अतिरिक्त चन्नी का निर्माण तेजी से कराए जाने के निर्देश जारी किए गए । खंड विकास अधिकारी मितौली ने ग्राम प्रधान तथा सचिव मनोज भार्गव एवं रोजगार सेवक अनिल कुमार को गो वंशीय पशुओं के बैठने के लिए अतिरिक्त टिन शेड निर्माण कराए जाने के निर्देश जारी किए गए।






