ओबरा में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंम्भ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

ओबरा – सोनभद्र

जन-जन को जगाना है ,सबको योग सिखाना है, करो योग ,रहो निरोग, के नारों के साथ 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
परम पूज्य स्वामी जी व आचार्य श्री के आशीर्वाद द्वारा आज पतंजलि परिवार सोनभद्र मे 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर चित्रगुप्त मंदिर ओबरा सोनभद्र में बहुत ही भव्यता पूर्ण ढंग से शुभारंभ किया गया ,मुख्य संरक्षक श्री साधु सिंह जी (बाबू जी )पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी जी,कुशल मार्गदर्शक राज नारायण योगी जी,भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री श्री सुनील कुमार चौबे जी, भारत स्वाभिमान जिला कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी,बहन पूनम जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ,
भारत स्वाभिमान के जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र जी व उनकी टीम के तरफ से उपस्थित मुख्य संरक्षक ,जिला प्रभारी ,महामंत्री तथा साथ आए सभी वरिष्ठ जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया |
आज इस मौके पर प्रमुख रूप से रेणुकूट से चलकर आए महेंद्र नाथ आर्य, दिवाकर ,गुलाब ,सूबेदार शर्मा, राबर्ट्सगंज सोशल मीडिया जिला प्रभारी योगी संकट मोचन, सुबोध मिश्रा, ओबरा के कर्मठ भाई आर0सी मौर्य ,जे पी सिंह ,झलन शर्मा, राजाराम, सोनाचल सेवा मंच के अशोक यादव ,बहनों में पूनम बहन ,संध्या बहन, गीता बहन उषा बहन सुधा बहन समेत तमाम कर्मठी भाई -बहन उपस्थित रहे , शिविर में काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर भारत स्वाभिमान के जिला कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह से सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण मे भाग लेने हेतु फार्म प्राप्त किए तथा कुछ भाई -बहनों को पूर्व में दिए गए दान की रसीद भी प्राप्त कराई गई,
कार्यक्रम बहुत ही सुंदर रहा उपस्थित सभी श्रेष्ठ जनों ने 25 दिवसीय सहयोग योग शिक्षक प्रशिक्षण सफल बनाने हेतु उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि आप सभी लोग एक दूसरे से संवाद कर अधिक से अधिक योग शिक्षक बनाने में महती भूमिका निभाये |

Leave a Comment