रेनुकूट नगर पंचायत के सभासदों ने ओबरा विधायक को सौपा ज्ञापन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र – उत्तर प्रदेश

रेणुकूट नगर पंचायत के सभासदों ने ओबरा विधायक से नगर पंचायत के विकास के लिए लिखित ज्ञापन देकर लगाई गुहार। ज्ञात हो कि रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों से संबंधित टेंडर बार-बार निरस्त किए जाने से रेणुकूट नगर पंचायत का विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। रेणुकूट नगर पंचायत के वार्डों में नालियां ध्वस्त व अवरूद्ध हैं जो बीमारियों को आमंत्रित करती हैं। पटिया टूटे हुए हैं, सोलर लाइट खराब पड़े हुए हैं जो दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते हैं। शौचालय खंडहर बने हुए हैं। नगर की व्यवस्था बद से बदतर एवं जर्जर स्थिति में है जिससे वहां की जनता में आक्रोश एवं रोष का माहौल है। नगर पंचायत में विकास कार्य प्रारंभ हो इसके लिए सभासद लगातार प्रयास प्रयासरत हैं इस संदर्भ में सभासद जिलाधिकारी महोदय से संपर्क करके इस समस्या से अवगत करा चुके हैं जिलाधिकारी महोदय ने जल्द ही विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया है। इसी संदर्भ में सभासदों ने ओबरा विधायक श्री संजय गोड से भी मिलकर रेणुकूट नगर पंचायत के ठप पड़े हुए विकास कार्य को प्रारंभ कराने के लिए मांग की। ओबरा विधायक जी ने कहा कि योगी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और रेणुकूट नगर पंचायत में लगभग पौने तीन करोड़ का फंड भी आवंटन कर चुकी है। विकास कार्य को रोकना उचित नहीं है इसे जल्द ही सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाना चाहिए। इस संदर्भ में मै माननीय शहरी नियोजन मंत्री जी से वार्ता करूंगा। इस अवसर पर सभासद राज वर्मा, प्रदीप मौर्या, रमलू चौधरी, विनोद गुप्ता, नौशाद मियां, असलम, नंदकिशोर आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे

Leave a Comment