तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखंड
प्रखंड क्षेत्र के पाचाडुमर ग्राम के डीलर सुदर्शन चौधरी को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि पाचाडुमर गांव के ग्रामीणों के द्वारा उक्त डीलर के विरुद्ध राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश मछुआ को आवेदन दिया गया था. जिसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश मछुआ के द्वारा इसकी जांच कराई गई थी. जिसमें उक्त विक्रेता के द्वारा जुलाई 2021 के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन वितरण ग्रामीणों के बीच नहीं किया गया था. जबकि इसकी प्रविष्टि राशन कार्ड में कर दी गई थी. इसके आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय से राशन डीलर से स्पष्टीकरण पूछा गया था. इसमें असंतोषजनक जबाब पाये जाने के बाद उक्त डीलर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा इनके संपूर्ण आवंटन को नजदीकी जन वितरण प्रणाली के विक्रेता श्यामसुंदर बैठा ग्राम सोनबरसा के साथ अगले आदेश तक संबद्ध कर दिया गया है.






