विश्वकर्मा पूजन उत्सव,प्रसाद वितरण का कार्यक्रम श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव अवसर पर रूई मंडी गंगा तट स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर विश्वकर्मा समाज द्वारा पूजन, हवन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विजय कुमार विश्वकर्मा के द्वारा मंत्र उच्चारण तथा हवन कराया गया।
इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष जनार्दन शर्मा,अंगद शर्मा, कमल कुमार विश्वकर्मा, धीरज विश्वकर्मा, नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, भाजपा नेता योगेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,रिंकू जायसवाल, किशन शर्मा, रामावतार शर्मा, हरिओम शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा बबलू, अनिल विश्वकर्मा, जयमुनी शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहकर पूजा कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Comment