प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

ग़ाज़ीपुर मनिहारी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कतर में जन्म दिवस अवसर पर आज जखनिया बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया जहां ग्रामीण क्षेत्र के महिला पुरुषों के उच्चतम एवं उत्तम स्वास्थ्य की जांच एवं निशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने समाज के अत्यंत कमजोर और दबे कुचले लोगों के मर्म को महसूस करते हुए उनके समाजिक सम्मान तथा समृद्धि के प्रति कार्य योजना का निर्धारण किया तथा बिना किसी अवरोध पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह, जगदीश सिंह,संतोष सिंह,आशीष और रविप्रताप सिंह आदि रहे।

Leave a Comment