प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

गाजीपुर सदर ब्लाक के ग्राम सकरताली में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जहाँ ग्रामीण क्षेत्र के 163 लोगों की डा राज पांंडेय के द्वारा जाँच कर उचित परामर्श के साथ निशुल्क दवा का वितरण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर मे लाभार्थी महिला, पुरुष तथा बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोत्तम प्रधानमंत्री बताया।
इस अवसर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर कार्य करते हुए लगातार समाज के पिछड़े व कमजोर लोगों के बीच आत्मीय रुप से जुडकर उनके हर दुख सुख मे बराबर की भागीदारी का निर्वाह करती है।यह देश के किसी भी संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन समाज में सृष्टि और शिल्प का एक अनोखा अध्यात्मीकता एवं मानवीयता के मजबुत श्रृंखला को जोड़ता है।
स्वास्थ्य शिविर में अजीत कुमार प्रजापति, पंकज कुमार मिश्रा, किरन मौर्य (फार्मासिस्ट) प्रिया यादव( स्टाफ नर्स) सलमान (सहायक) तथा शशि भूषण आदि का विशेष सहयोग रहा।
नन्दगंज ग्राम पंचायत देवरिया में महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रुद्रा पांडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां ग्रामीण महिला पुरुषों ने स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं की जांच करवा कर निशुल्क दवा प्राप्त की के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलवल पर भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता ने उपस्थित रहकर लोगों के स्वास्थ्य एवं निशुल्क दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।

Leave a Comment