ईओ संदीप सिंह व चेयरमैन पुत्र मनीष यादव के बीच जमकर तू तू मै मै व गाली गलौज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर / सादात

स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय मे गुरुवार को तीसरे पहर कर्मचारियों का डेढ माह से बकाया वेतन देने के नाम पर ईओ संदीप सिंह व चेयरमैन पुत्र मनीष यादव के बीच जमकर तू तू मै मै व गाली गलौज हुआ। नगरपंचायत कार्यालय मे हुई इस घटनाक्रम से वहां पर कुछ आवश्यक कार्य के लिए जनता यह देख आवाक रह गई। मौके पर मौजूद कार्यालय कर्मियों व पैसे लिए बैठे दर्जनों सफाई कर्मचारियों के सामने हुई इस घटना की चर्चा नगरमे दूसरे दिन खूब हो ती रही। जानकारी अनुसार नगर पंचायत का बकाया भुगतान को लेकर दर्जनों सफाई कर्मचारियों कार्यालय मे धरने पर बैठे थे। उनके इस समस्या को लेकर चेयरमैन प्रमिला यादव के पुत्र मनीष यादव कार्यालय पहुंचे व ईओ संदीप सिंह से सफाई कर्मियों का वेतन भुगतान की मांग की। वेतन भुगतान को लेकर दोनों पक्षों मे पहले तो बहस शुरु हुई फिर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए मामला बढकर गालीगलौज तक आ गया पहुंच गया। करीब दस मिनट तक हुए इस घटना से लोग सकते मे आ गए।
.इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधी राजनाथ यादव ने बताया कि पिछले डेढ माह से
नपा कर्मचारियों सहित सफाई कर्मियों का भुगतान ईओ नहीं कर रहे हैं । उनसे भुगतान के लिए निवेदन किया था। ईओ संदीप सिंह ने हमारे पुत्र को अपशब्दो के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कहा तुम कौन होते हो वेतन भुगतान की बांते करनेवाले यहां से चले जाओ.। आरोप लगाते हुए कहा कि ईओ नगर के विकास कार्य मे पिछले क ई माह से बेवजह रोडा़ अटका रहे है जिससे नगर का विकास कार्य सुचारु रुप से नहीं हो पा रहा हैं।

इधर इस संबंध मे ईओ संदीप सिंह ने कहा कि हमनें करीब दो माह पहले ही चेयरमैन द्वारा फर्जी ढंग से रखे गए आठ ठेका सफाई कर्मियों को बाहर कर दिया था । उसी कर्मियों के फर्जी भुगतान को लेकर हमसे मनीष यादव जबरदस्ती कर रहा था। कहा कि उन्होंने इस घटना की शिकायत तुरंत ही एसडीएम जखनियां को फोन से सूचित कर दिया था।

Leave a Comment