तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
नंदगंज थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में स्थित एक मकान को बीती रात नकब लगाकर चोरों ने खंगाला। कमरा में रखा तीन बक्सा उठा ले गए। उसमें रखा हजारों नकदी, हजारों के जेवरात के साथ ही कीमती कपड़ा निकालकर बक्सा झाड़ी में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
मालूम हो कि नंदगंज क्षेत्र के रंवसा गांव निवासी नंदलाल बिंद का परिवार रोज की तरह गुरुवार की रात भी खाना खाकर सो गया। रात में किसी समय चोर मकान के पिछले हिस्से से नकब लगाकर अंदर घुस गए। कमरा में रखा तीन बक्सा उठा ले गए। सुबह जगने के बाद जब परिजन कमरा में पहुंचे तो देखा बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होते ने पर पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। घर से दो सौ मीटर दूर छाड़ी में टूटा बक्सा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करते हुए छानबीन की। पीड़ित ने बताया कि चोर 20 हजार नकदी के साथ ही करीब 35 हजार का जेवरात और कीमती कपड़ा ले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि चोरी की घटना संज्ञान में है। चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






