देशी शराब के ठेके पर लगा सीसी कैमरा तोड़कर 4 पेटी दारू और 12400 रु चोरी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर – सादात

स्थानीय पुलिस ने चोरी के आरोप में ग्राम डोरा निवासी पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों ने रघुवंश चौराहे के निकट स्थित सादात बाजार बी के देशी शराब के ठेके पर लगा सीसी कैमरा तोड़कर 4 पेटी दारू और 12400 रुपये चुरा लिया। सीसी टीवी फुटेज में आये दोनों आरोपियों की निशानदेही पर तीन पेटी दारू और 5300 रुपया बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों का चालान भेजते हुए कोर्ट में दाखिल किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पलुिस अधीक्षक नगर एवं सैदपुर क्षेत्राधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सादात की टीम द्वारा अभियुक्तगण राजेश राय (53) पुत्र शिवनाथ राय एवं अमित राय (28) पुत्र राजेश राय निवासीगण डोरा को मुअस. 0205/2021 धारा 457, 380, 411 के अभियुक्तगण को घर से ग्राम डोरा से भागते हुए करीब 09.35 बजे पकड़ा गया। इनके द्वारा रघुवंश चौराहा स्थित देशी ठेके की दुकान का ताला तोड़कर 4 पेटी शराब 12400 रुपये व सीसी टीवी कैमरा चोरी किया गया था। अभियुक्त राजेश राय के खिलाफ मुअसं. 205/2021 457/380/411 IPC सादात और अमित राय के खिलाफ मुअसं. 0052/2018 323, 395, 427, 452, 504, 0080/2021 171-ई, 188, 269, 271, मुअसं. 0134/2020 332, 342, 353, 504, 506 एवं मुअसं. 205/2021 457/380/411 आईपीसी के तहत सादात थाने में केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरी, कांस. अमरमणी यादव और संजय यादव शामिल रहे। थानाध्यक्ष शशिचन्द्र चौधरी ने बताया कि दोनों का चालान भेज दिया गया।

Leave a Comment