छत्तीसगढ़ से आ रही ओवरलोड बालू की छ: ट्रकें सीज एसडीएम,सीओ की संयुक्त टीम ने किया कार्यवाही

एसडीएम बोले गाड़ी पासरों पर भी होगी कार्रवाई।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बभनी/भाष्कर चतुर्वेदी


छत्तीसगढ़ से ओवरलोड बालू लोड कर यूपी में परिवहन करने वाले ट्रकों पर दिन प्रतिदिन अधिकारियों का छापेमारी शुरू हो गया है। ताबड़तोड़ के इस कार्रवाई से बालू कारोबारियों में खलबली मच गई है। गुरुवार की रात में एसडीएम दुद्धी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी तथा प्रभारी निरीक्षक बभनी व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बालू की छ: ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। अधिकारियों के इस कार्रवाई के बाद बालू कारोबारियों में खलबली मच गया है। एसडीएम बोले कि गाड़ियों को लोकेशन देकर पास कराने वाले पासरों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ से बालू लोड कर आसनडीह के रास्ते तथा त्रिशुली छत्तीसगढ़ से सागोबांध व रघुनाथ नगर शीशटोला होकर ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। ओवरलोड बालू की गाड़ियों को कब पार कराना है इसके लिए पासर लगे रहते हैं जो अधिकारियों का लोकेशन देते रहते हैं।अधिकारी सड़क पर दिख जाते हैं तो जहां तहां बालू की ट्रकों को चालक खड़ा कर इधर-उधर चले जाते हैं। जैसे सड़क खाली होने का लोकेशन मिलता है गाड़ियों को पार करा दिया जाता है। गुरुवार की रात में उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव तथा प्रभारी निरीक्षक बभनी अजय कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने रात में छापेमारी कर छत्तीसगढ़ से ओवरलोड बालू लेकर आ रही बभनी में छः ट्रकों को सीज कर दिया।इस कार्यवाही के बाद बालू कारोबारियों में खलबली मच गया है। इसके पूर्व भी एसडीएम दुद्धी ने बभनी में दस ओवरलोड बालू की ट्रकों को सीज कर कार्रवाई किया था। एसडीएम दुद्धी ने बताया कि गाड़ियों को पास कराने वाले पासरों पर भी कार्रवाई किया जायेगा।वहीं खनिज विभाग ने सभी ट्रकों पर खनिज अधीनियम की धारा में कार्रवाई करते हुए बभनी थाने को सुपुर्द कर दिया।

Leave a Comment