तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
बंशीधर – नगर उंटारी (झारखण्ड)
श्री बंशीधर नगर प्रखंड के ग्राम सिंहपुर के प्राथमिक विद्यालय में केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान का पुण्यतिथि आज मनाई गई ।इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वर्गीय राम विलास पासवान के तस्वीर पर आए हुए लोग फूल माला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने किया
इस कार्यक्रम में आए हुए नेताओं ने अपने अपने विचारों को उनके जीवनी पर प्रकाश डाला झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निर्मल पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान किसी एक जाति और धर्म को लेकर नहीं सभी जाति धर्म के व्यक्तियों को लेकर चलने वाले में थे इसलिए सभी धर्म के लोग इनके साथ थे ।
अपने कार्यकाल में जो भी जवाबदेही मंत्री पद पर रहते मिला हो इमानदारी से उस कार्य को निभाया l
अपने जीवन काल में कभी भी इन पर कोई आरोप नहीं लगा वह ऐसे विचारों के धनी व्यक्ति थे ।
कांग्रेसी नेता मुंद्रिका पासवान अपने विचारों को रखते हुए कहां जो हम लोगों को स्वर्गीय राम विलास पासवान देकर गए हैं उन्हें हम सभी को सजो कर रखना होगा l
हमे सभी धर्म संप्रदाय जाति के लेकर चलना होगा तभी उनका सपना सकार होगा ।
इनका विचारों को सभी लोगों तक पहुंचाना होगा
इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। इस दौरान पूर्व शिक्षक अर्जुन पासवान ने कहा कि अपने जीवन काल में नेता प्रतिपक्ष भी उनका सामान करते थे ।
क्योंकि कभी भी दूसरे समाज के लोगों को भी अपने वाणी से ठेस नहीं पहुंचाया अपने जवाबदेही को कर्तव्य समझकर काम किया इसी का फल है कि हम सभी आज उनके पुण्यतिथि पर उपस्थित होकर उनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं ।
पुण्यतिथि महात्मा बड़े-बड़े नेता की मनाई जाती है परंतु उनकी विचार अतुलनीय थी इसलिए हम सभी इकट्ठा होकर इस विद्यालय के प्रांगण में रामविलास जी का पुण तिथि मना रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का उनके आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई
इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निर्मल पासवान ,इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता मुद्रिका पासवान, रिटायर शिक्षक अर्जुन पासवान ,गणेश राम, हरिहर राम, भगवान पासवान, शिव वचन, नाथू पासवान ,अमर पासवान, त्रिवेणी पासवान, अशोक कुमार पसवान, बेचन ठाकुर, वशिष्ट राम, जयराम पासवान, रामचंद्र पासवान ,पिंटू पासवान ,नरेश पासवान ,इत्यादि सहित बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।






