तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ – मिर्जापुर
राजगढ़ विकास खंड अंतर्गत करौदा ग्राम सभा के शिवाजी खेल मैदान में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ सोनू सिंह रहे। इस दौरान वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पतेरी की टीम प्रथम स्थान एवं दूसरे स्थान पर पचोखरा की टीम रही। इसी प्रकार बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अमरनाथ पाल, 400 मीटर दौड़ में मनीष पाल, 800 मीटर दौड़ में पुनीत मौर्या, 3000 मीटर की दौड़ में रितेश कुमार पाल प्रथम स्थान पर रहे। वहीं बालक वर्ग गोला फेंक में दीप नारायण प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में गोला फेंक में काजल पाल प्रथम, 400 मीटर बालिका वर्ग में अंतिमा राव, 3000 मीटर दौड़ में कौशल भारती प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पटेल नगर विजेता एवं करौदा उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में कबड्डी में पचोखरा की टीम विजेता एवं राजगढ़ की टीम उपविजेता रही। आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नारायणपुर, विमलेश कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पहाड़ी, वीरेंद्र कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सीखड़ संजय कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।






