ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान/राकेश कुमार

दुद्धी – सोनभद्र

कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव पंचायत भवन के पास आज दोपहर एक बाइक सवार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर ऑन स्पॉट मौत हो गयी,घटना को देख ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए दौड़ाया की चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया|जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय रंजन पुत्र बासुदेव गोंड निवासी डूमरडीहा पंचायत भवन की तरफ जा रहा था कि आज दोपहर साढ़े बारह बजे एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे युवक का सिर फट गया और मौके पर ऑन स्पॉट मौत हो गयी , ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुँचे कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने घटना के बावत ग्रामीणों से पूछताछ की और घटना की छानबीन में जुट गए है| घटना के बाबत कोतवाली के एसएसआई बालेंद्र यादव ने बताया कि युवक बाजार से बीज खरीद कर घर वापस जा रहा था कि पंचायत भवन के पास ट्रैक्टर के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके का मौत हो गईl घर पहुंचने से 2 किलोमीटर दूरी पर यह घटना हुई घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने कोहराम मच गयाl उधर पुलिस मामला दर्ज कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाl मौके से ट्रैक्टर फरार बताया गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Leave a Comment