आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेनुकूट में हुआ छात्र परिषद का गठन

IMG-20211010-WA0112.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बीके आचार्या

रेणुकूट – सोनभद्र

​आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेनुकूट में छात्र परिषद का गठन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन व हिंडाल्को इंडस्ट्री लिमिटेड रेनुकूट, के यूनिट हेड श्री एन. नागेश व श्री जसबीर सिंह मानव संसाधन प्रमुख, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड रेनुकूट, द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदुपरांत विद्यालय के छात्र प्रतिनिधि शिवेंद्रनाथ पांडेय व कौशिकी ने अपने कर्तव्य के निर्वहन की प्रतिज्ञा ली। क्रमशः अन्य छात्र परिषद के सदस्यों ने ईमानदारी, लगन व कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्यों के निर्वहन की शपथ ली । कार्यक्रम की इस कड़ी में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डेफनी अंगर के निर्देशन में छात्र परिषद के सदस्यों द्वारा प्रेरक सामूहिक गीत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हिंडाल्को इंडस्ट्री लिमिटेड के यूनिट हेड श्री एन नागेश ने छात्र परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही नहीं, अपितु आप सभी हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करें।
​संस्था में चल रहे नौ दिवसीय रीप्रिस्म 2021 के समापन समारोह में प्राइमरी के विद्यार्थियों ने आदित्य बिड़ला समूह की विभिन्न कंपनियों के उत्पाद एवं उनकी विशेषताओं पर आधारित नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी, उपस्थित अतिथिगण ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा रीप्रिस्म 2021 के समापन समारोह की घोषणा की गई ।
​शपथ ग्रहण समारोह व रीप्रिस्म 2021 के समापन समारोह में छात्र परिषद के सदस्यों के अभिभावक, विद्यार्थीगण व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply