तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
श्री बंशीधर नगर – झारखंड
पद हाथ से निकलता देख, मानसिक संतुलन खो चुके हैं पूर्व अध्यक्ष
चार सालों से उभरते होनहार खिलाड़ियों का भविष्य चौपट कर दिया
गढ़वा – झारखण्ड
जो खुद घोटाला करते फिरते हैं,घोटाले में संलिप्त हैं, वे मुझ पर क्या आरोप लगाएंगे,संघ के पूर्व अध्यक्ष अपने हाथ से पद निकलता देख अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।यहाँ के खेल प्रेमी खुद देख रहे हैं कि विगत चार सालों से खेल का आयोजन बंद है।अब जब मुझे गढ़वा जिला फुटबॉल संघ का चेयरमैन बना दिया गया है तो पूर्व अध्यक्ष अनर्गल प्रलाप करना शुरू कर रहे हैं उक्त बातें गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के नवमनोनित चेयरमैन जिनाहुद्दीन खान ने जिला फुटबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष आलोक मिश्रा द्वारा दैनिक समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में गलत गतिविधि शामिल होने एवं खिलाड़ियों द्वारा अवैध वसूली के आरोप के बाद अशोक विहार स्थित हॉकी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा।
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य फुटबॉल संघ के सर्कुलर नम्बर 10/2021 दिनाँक 30/09/2021 के आलोक में प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष नज्म अंसारी के द्वारा पत्र जारी कर मुझे गढ़वा जिला का चेयरमैन बनाया गया है। खेल गतिविधि को आगे बढ़ाने एवं खिलाड़ियों की प्रतिभा उभारने के लिए आगामी 18 अक्टूबर से गढ़वा जिला फुटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है।जिले के सभी लोग देख रहे हैं कि जिला ओलंपिक संघ सहित अन्य कई खेल संघ दो लोगों की पॉकेट संस्था बन गई है।जिससे उभरते प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा दब सी गईं है।यही लोग मनमानी करते हुए खेल में सरकारी घोटाला करते हैं तथा इसका विरोध करने पर दूसरे पर आरोप मढ़ देते हैं।अपने ऊपर पूर्व अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद बताते हुए चेयरमैन ने कहा कि 2019 में आलोक मिश्रा द्वारा लीग मैच कराया गया था, जिसमें जिले के कई खिलाड़ियों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर हजारों रुपये की वसूली की गई थी।जिसका आज तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया और राशि हड़प ली गई।प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुश्ती एवं हॉकी संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार तूफानी, धर्मराज राम,आनंद यादव,हॉकी संघ के सचिव संजय प्रताप देव,मुकेश विश्वकर्मा, इलियास अंसारी सहित कई कई लोग उपस्थित थे।






