तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
लखीमपुरखीरी – उत्तर प्रदेश
मोहम्मदी लॉ कॉलेज के सहयोग से कस्बे के जे पी इंटर कालेज में छात्रों तथा छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। इस वर्कशॉप में छात्र छात्राओं को संविधान, संवैधानिक और कानूनी अधिकार, मौलिक अधिकार, कर्तव्यों, महिलाओं के अधिकार, उनके प्रति होने वाले अपराधों, मुफ़्त विधिक सहायता जैसे अधिकारों से अवगत कराया जाएगा।
इस मिशन को लांच करने का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में उनके अधिकारों एवं देश के प्रति उनके कर्तव्यों का बीज बोना है जिससे पीढ़ी आत्मनिर्भर बन गर्व से निडर होकर आगे बढ़कर जी सके।
12 अक्टूबर को इस मिशन का सेमिनार मोहम्मदी के जे. पी. इंटर कॉलेज आयोजित किया गया।
छात्रों का सेमिनार इंजीनियर सुमित कुमार श्रीवास्तव(विधिवक्ता) द्वारा लिया गया। सुमित ने छात्रों को संविधान, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, कानूनी अधिकार, समता का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता, विचार एवं अभिव्यक्ति की आज़ादी के बारे में विस्तार से समझाया इसके साथ ही सायबर क्राइम, महिलाओं के ऊपर होने वाले अपराध और भारतीय दंड संहिता के बारे में अवगत कराया। और श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
कॉलेज की छत्राओं को ख्याति मेहरोत्रा ने उनके अधिकारों जैसे समता का अधिकार, समान कार्य समान आय, प्रसव लाभ, आरक्षण इत्यादि के बारे में बताया तथा महिलाओं पर होने वाले अपराध जैसे घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, शोषण के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
विद्यार्थियों में भी अपने अधिकार जानने की उत्सुकता दिखी और उन्होंने अच्छा नागरिक बनने का संकल्प लिया।
अंत मे जे पी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री मनोज खरे जी ने अपने पूर्व छात्र इंजी सुमित कुमार श्रीवास्तव एवं ख्याति मेहरोत्रा का आभार व्यक्त किया। इस सेमिनार में प्रधानाचार्य सहित विज्ञान के प्रवक्ता श्री वैभव अवस्थी, सुशील कुमार मिश्रा आदि समेत अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





