तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि – सोनभद्र
समाजवादी पार्टी ब्लॉक म्योरपुर द्वारा जन चौपाल एवं जन जागरण कार्यक्रम ग्राम कुदरी की अलिया टोला मे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री माननीय विजय सिंह गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप की मुख्य समस्या स्थानीय स्तर पर जंगल जमीन का है l धारा 20 की जमीन पर नाम अंकित करने के लिए वन अधिनियम 2006 माननीय मुलायम सिंह यादव जी के सरकार में शासनादेश इस आशय से बनाया गया था कि वन विभाग की जमीन पर आदिवासी मूलनिवासी जोत-कोड कर घर- द्वार बनाकर आबाद रहे l उनको मौलिक अधिकार देने का प्रावधान किया गया है किंतु आज इस सरकार में बना अधिकारी 2006 को ढके बस्ते में डाल दिया गया है l वन विभाग के लोग आज परेशान हैं l दूसरी तरफ सर्वे सेटेलमेंट में आजनगिरा, धनखोर, जुर्रा, कोगा के आसपास गांव में बाहर से आए चालाक लोग फर्जी तरीके से दूसरे के कब्जे की भूमि पर अपना नाम करा लिया है पर ऐसे में कोई आदिवासी भाई गरीब मूलनिवासी लोग अपने जोत-कोड,कब्जा की जमीन को कतई ना छोड़े एक ना एक दिन न्याय आपके साथ अवश्य होगा l
इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जुबेर आलम विधानसभा अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य एवं जनकधारी सिंह जिला पंचायत सदस्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि सब जानते हैं कि समाजवादी पार्टी और इसके नेता पूर्व मंत्री माननीय विजय सिंह गौड़ आपकी लड़ाई लड़ते हुए सर्वे सेटेलमेंट में एक दौरान जब आप की जमीन लूटा रही थी तो आपकी आवाज बुलंद कर इस मुद्दे को उठाएं तथा आंदोलन किए और आपकी जमीन के लिए जेल तक गए l दूसरी तरफ बीजेपी सरकार से लेकर बीजेपी के स्थानीय नेता कार्यकर्ता तक झूठ बोलकर जनता को ठगने का कार्य किए हैं l जैसा कि आप सब जानते हैं 15-15 लाख देने की बात हो या दो करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने की झूठी वादा इस तरह आप सभी को जगह- जगह पर और समय-समय पर ठगने का काम किया गया है l हम सब समझते हैं l अब आप दुबारा नहीं ठगाएंगे l हम सब को पूरा विश्वास है l आप सब इस बार अपने हक और कल्याण के लिए समाजवादी पार्टी को वोट देकर माननीय अखिलेश यादव जी की सरकार बनाने का कार्य करेंगे l
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवनाथ अयाम प्रधान ने किया तथा संचालन सुमेर सिंह उईके ने किया l
इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर उपस्थित अनवर अली, रामखेलावन यादव प्रभारी ,राज नारायण खरवार पर्यवेक्षक, साबिर हुसैन, जब्बर शाह, नीरेंद्र सिंह गौड़, अवधेश गुप्ता, रामचंद्र सिंह गोंड, डॉक्टर रामयस गुप्ता, बृजलाल भारती, शेष पाल गौड़, छोटेलाल चेरो, सूबेदार गौड़, गंगा गौड़, जयप्रकाश ओवीके, इंद्रदेव गौड़, जोखन सिंह मरकाम, छोटेलाल गौड़, रामरतन गौड़ तथा सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे l
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





