पाँव पखार सदर विधायक ने 130 बुजुर्गों को श्रवण कुमार तीर्थ यात्रा हेतु किया रवाना

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

उन्नाव/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

 क्षेत्र पंचायत सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत बेहटा से शुक्रवार को 36वीं पंकज गुप्ता श्रवणकुमार तीर्थ यात्रा रवाना हुई। तीर्थ यात्रा के संयोजक सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर एक-एक कर सभी 130 बुजुर्ग यात्रियों के चरण धुलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा को भगवाध्वज दिखाकर रवाना करने से पहले अपने संबोधन में उन्होंने श्रीराम के जीवन चरित्र से मर्यादित आचरण करने पर जोर दिया।
गुप्ता ने कहा श्रीराम माता-पिता, गुरू सहित सभी बड़ों के आदेश पर निरंतर अमल करते हैं। भगवान होकर भी श्रीराम अपने जीवन चरित्र के माध्यम से बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद की महत्ता स्थापित करते हैं। माता-पिता को भगवानों के विभिन्न अवतारों के तौर पर लेकर आदर-सम्मान दिया जाना चाहिए। इसीलिए वह क्षेत्र के माता-पिता तुल्य बड़े-बुजुर्गों को तीर्थ क्षेत्र अयोध्या की यात्रा कराते हैं। इसे सफल साबित करने के लिए बड़े-छोटे भाइयों को माता-पिता को सम्मान देना चाहिए। इससे पहले सुबह तीर्थ यात्रा पर जाने वालों के पहुंचने के साथ कार्यक्रम स्थल में जय-जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, पवन सिंह, रामनरेश मौर्य, लल्लन तिवारी प्रधान, दिलीप, कमलेश पूर्व प्रधान, रामबहादुर, आलोक, लवकुश आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment