तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाधिपुरम (बोरसीया) में इंटर हाउस सोलो सोंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी बच्चे सरदार पटेल, कर्मवीर, विवेकानंद एवं अंबेडकर नामक चार हाउस में बटे थे। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।तीन वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के उप कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 1 से 3 तक, कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 4 से 6 तक तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 7 और 8 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उप कनिष्ठ वर्ग के कविता पाठ में चंदनु तिवारी कक्षा 3 सरदार पटेल हाउस प्रथम,आराध्या राय विवेकानंद हाउस कक्षा 1 द्वितीय और शिवांगी मिश्रा कक्षा 2 हाउस से तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कर्मवीर हाउस की मानसी यादव कक्षा 7 प्रथम, विवेकानंद हाउस की शोर्वी वर्मा कक्षा 7 ने द्वितीय और अंबेडकर हाउस की निधि यादव कक्षा 7 ने तृतीय स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों ने धार्मिक गीत प्रस्तुत करते हुए सरदार पटेल हाउस के समर्थ कक्षा 4 पहले, कर्मवीर हाउस की अंशिका कक्षा 4 दूसरे तथा अंबेडकर हाउस की उत्कृष्टी कुशवाहा कक्षा 4 तीसरे स्थान पर रही।






