राज्य मंत्री बाल सुधार गृह का किया निरीक्षण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर- देर रात सहकारिता राज्य मंत्री डॉ० संगीता बलवन्त ने बाल सुधार गृह का किया निरीक्षण। बाल सुधार गृह में पांच दिवसीय व्यवसायिक कार्यक्रम आयोजन किया गया हैं जिसमें बच्चों को आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बीच अचानक सहकारिता राज्य मन्त्री ने बाल सुधार गृह पहुँच कर निरीक्षण किया व बच्चों से बात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करतें हुए आशीर्वाद दिया। सहकारिता मन्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह बहुत बड़ी उपलब्धि हैं प्रदेश के सभी बाल सुधार गृह में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया हैं जिसके बच्चें बाल सुधार गृह से बाहर जाने पर स्वम को सशक्त व आत्मनिर्भर महसूस कर सकें और हमें पूरा आशा व विश्वास हैं कि यह बच्चें आगे अपना अच्छा जीवनयापन करेगें। सहकारिता मंत्री ने कहा कि केवल भाजपा ही एक ऐसी सरकार हैं जो हर वर्ग के बारे में सोचती है और उनका दुःख समझती हैं ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं मा० योगी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।

Leave a Comment