48 टिमो ने प्रतिभाग किया विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर मोहम्दाबाद इनायतपुर मुबारकपुर में चल रहे तीन दिवसीय विद्यालय स्तर की सब जुनियर खो-खो प्रतियोगिता का रविवार की देर शाम समापन समारोह में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं की कुल 48 टिमो ने प्रतिभाग किया। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
तीन दिवसीय विद्यालय स्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में कासिमाबाद व मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयो की बालकों की 26 टीमों और बालिकाओं की 22 टीमों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में आकांक्षा शांति शिक्षा सदन सुरजीपट्टी की टीम ने प्रथम और प्राथमिक विद्यालय धरवा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रविवार को खेले गये बालिका वर्ग की प्रतियोगिता मे मां भुनेश्वरी अर्चना पूर्व माध्यमिक विद्यालय की ए टीम प्रथम और बी टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में बरेजपुर मुहम्मदाबाद टीम की किरन, अंजू, खुखबू, सुरजीपट्टी टीम की रेखा यादव, प्रीती व गोल्डी कुशवाहा, इनायतपुर टीम की कप्तान सुमन बिंद, कमालपुर की नेहा राजभर, रीता राजभर व अमीषा यादव ने उच्चकोटि के खेल का प्रदर्शन किया, जिसकी दर्शको ने खूब प्रशंसा किया। विशिष्ट अतिथि डा. ओमप्रकाश उपाध्याय, आनन्द कुमार त्रिपाठी, कृपाशंकर राय व स्वतंत्र राय ने विजेता खिलाड़ियों को तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विरेन्द्र कुमार राय ने सर्वविजेता टीम के कप्तान को शील्ड प्रदान किया।

Leave a Comment