तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – भास्कर चतुर्वेदी
छत्तीसगढ़ से परिवार की पारम्परिक पुजा मे सम्मिलित होने आ रहे थे
बभनी।छत्तीसगढ़ से पारम्परिक पूजा मे सामिल होने आ रहे लोगो की कार मद्धुघुटरा मे अनियत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।कार मे सवार चार लोगो मे से दो लोगो की मौके पर मौत हो गयी वही एक की अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गयी वही घायल अन्य का उपचार चल रहा था।घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर घायल का उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से आ रही मारुति स्विफ्ट कार से बभनी थाना क्षेत्र के वाराणसी छत्तीसगढ़ मार्ग पर स्थित मद्धुघुटरा गाव के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई कार में बैठे 3 लोगों की मृत्यु हो गई है।एक व्यक्ति घायल हो गया जिसको उपचार हेतु सीएचसी बभनी बभनी ले आया गया जहां से परिजनों की इच्छानुसार उपचार हेतु अंबिकापुर छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है। मृतक लोग थाना बभनी के ग्राम राजासरयी में होली संबंधी पूजा के लिए जा रहे थे मृतकों के नाम मानमती दुबे पत्नी केशव प्रसाद दुबे उम्र लगभग 70 वर्ष , देव रूपी दुबे पत्नी उपेंद्र दुबे उम्र लगभग 55 वर्ष ,नवीन दुबे पुत्र उपेंद्र दुबे उम्र लगभग 24 वर्ष सामिल है वही 56 वर्षीय उपेंद्र दुबे पुत्र केशव प्रसाद दुबे गम्भीर रुप से घायल है।जिनके उपचार के लिए अम्बिकापुर भेज दिया गया।






