सूरजपुर के वार्ड एक मे मानवाधिकार व आरटीआई जागरूकता संघठन ने हर्सोल्लास के साथ मनाया होली का त्योहार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता (ब्यूरो)

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत जिला सूरजपुर के वार्ड क्रमांक एक के आरटीआई कॉलोनी में होली उत्सव रंग गुलाल के साथ बड़े हर्ष व उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जिसमें महिलाएं बच्चे व कालोनी के लोग बड़े ही हर्सोल्लास के साथ एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर आपस मे रंग से सराबोर कर दिया।।
कार्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम आरटीआई जागरूकता संघठन की संजू चौधरी ने अपनी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन करते हुए संघटन के कार्यकर्ता पदाधिकारी व सदस्यों के साथ मिलकर होली का सफल रंगारंग कार्यक्रम बनाया।।
वही संजू चौधरी ने बताया कि होली का त्योहार आपस मे भाईचारे का त्योहार है लोगो को आपस मे सभी भेदभाव को मिटा देना चाहिए और जिस तरह से इन रंगों ने आज होली के दिन सब भेदभाव को मिटा कर सबको रंग दिया है उसी तरह से आपस मे मिलजुलकर सब भेद मिटा दो जैसे होलिका में भक्त प्रह्लाद अपनी बुआ के साथ अग्नि पर बैठने को तैयार हो गए और बुराई यानी बुआ जलकर भष्म हो गई और सच्चाई अग्नि से निकलकर बाहर आ गई।उसी तरह सच्चाई की राह पर चलने वाले व्यक्ति का कभी कोई बाल बाकी नही कर सकता है
वही कार्यक्रम की सफलता में आशा त्रिपाठी ,शकुंतला ,रेनू शर्मा, उर्मिला पैकरा, लक्ष्मी यादव ,जानकी रजवाड़े ,बच्चों में अंकिता यादव ,निशा त्रिपाठी ,ज्योति पैकरा और अन्य सभी सदस्य महिलाएं शामिल हुई व होली के उत्सव में सम्मिलित हुए ।

Leave a Comment