तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान/विष्णु गुप्ता
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे और आसपास के ग्रामीण अंचलों में शनिवार को मुहर्रम का चेहल्लुम पूरे अक़ीदत और एहतराम से निकाला गया। अपराह्न 3 बजे से ही विभिन्न चौकों पर मुस्लिम युवक एकत्रित होने लगे थे। शाम 5 बजे जुलूस की शक्ल में जामा मस्जिद तिराहे पर विभिन्न अखाड़ों के उस्ताद अपने शागिर्दों के साथ अखाड़ा व अलम लेकर पहुंचे। अलग-अलग लगभग दर्जन भर स्थानों से पहुंचे विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी द्वारा अपने उस्ताद की देखरेख में लाठी-डंडा, रिबन, बनेठी आदि से अपनी युद्ध कला का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान या अली-या हुसैन के नारे के नारों से खिलाडियों में जोश भरा गया। इसके बाद देर शाम कर्बला पहुँच कर दुआ फ़ातिहा कराने के बाद अपने गन्तव्य के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में अखाड़ा कमेटी सदर मु.वैश, फतेहमुहम्मद खान, तबरेज एड, तालिब अली, नसरुल्ला हवारी, सरफराज शाह, बच्चा खान, सेराज खान व उनके सहयोगी सहित तमाम जिम्मेदार लोग लगे रहे। जुलूस में सी ओ आशीष मिश्रा ट्रेनीज सीओ अमित कुमार प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों व पीएसी के साथ मुस्तैद रहे।






