तेज एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी गड़वा से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट
धुरकी प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को बीडीओ अरुण कुमार सिंह,प्रखंड, प्रमुख शांति देवी जिप सदस्य सुनीता कुमारी, प्रखंड किसान संघ के अध्यक्ष दामोदर जायसवाल के द्वारा संयुक्त रुप से सरकार के द्वारा शत-प्रतिशत अनुदान में दिए गये सरसों का बीज का वितरण प्रखंड क्षेत्र के किसानों को किया गया. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज जयसवाल ने बताया कि प्रखंड के 8 पंचायत के पांच क्लस्टर को अनुदान में दिए जाने के लिए कुल 6 क्विंटल 96 केजी सरसों का बीज सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया गया है. जिसे प्रखंड के सभी पांच क्लस्टर के किसानों का निबंधन किया गया है. निबंधित किसानों को सरसों का बीज का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि किसानों को सरसों की खेती करने के लिए अनुकूल समय पर बीज का वितरण किया जा रहा है. यह किसानों के लिए अधिक पैदावार बढ़ाने वाला सरसों का बिज है
जिससे किसान अपने खेत में बोवाई कर सरसों उगा पाएंगे.इस मौके पर प्रखंड के सभी किसान सभी जन प्रतिनिधि लोग मौजूद थे।






