तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खानदुद्धी। बुधवार को तहसील के श्री रामलीला मंच पर विहीप/बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मेवात में हुए घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर तहसील मोड़ के तिराहे पर पुतला फूंका। बजरंग दल/विहीप के जिला संयोजक रेनुकूट संदीप गुप्ता के नेतृत्व में सीओ दद्दन प्रसाद के माध्यम से राष्ट्रपति नामित ज्ञापन दिया। विहिप/बजरंग दल के जिला संयोजक रेनुकूट संदीप गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता दंगाइयों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीड़ को उकसाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। दो बजरंग दल कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर दी गई है। इनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपया बतौर मुआवजा दिया जाए। घायलों को 20 लाख रुपये एवं जलाएं गए दुकान व अन्य क्षतिपूर्ति किये गए कि भरपाई किया जाए। नूह में हिन्दू विरोधी , राष्ट्र विरोधी आतंक को रोका जाए। इस अवसर पर प्रदेश समरसता प्रमुख राजेश सिंह, संदीप गुप्ता, आलोक जायसवाल जिला सह संयोजक, राकेश श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा सुरेंद्र अग्रहरी मनीष जायसवाल अनुराग त्रिपाठी, अशोक मनीष मिश्रा मोहित, सत्यम सहित अन्य विश्व हिंदू व बजरंग दल के सदस्य लोग उपस्थित रहे।
सुरक्षा के दृष्टि से मौके पर प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह दुद्धी कसवा इंचार्ज संजय सिंह मोजूद रहे ।






