तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। ऑपरेशन दृष्टि के तहत दुद्धी कोतवाली में बुधवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर सीसीटीवी कैमरा लगाने को अपील किया। सीओ दद्दन प्रसाद ने कहा कि सभी व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरा से सुरक्षा मिलेगी। आईटी कैमरा लगाने से पुलिस के साथ स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी, कस्बा चौकी इंचार्ज सजंय सिंह, व्यापारी दिनेश आढ़ती, सुरेद्र गुप्ता विकास सोनी, श्याम सुंदर अग्रहरि, धीरज जायसवाल, राहुल जायसवाल उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमर नाथ जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






