राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव के बयान पर पलटवार, शिवपाल यादव दगे कारतूस हैं

IMG-20230803-WA0056

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शिवपाल यादव दगे कारतूस हैं। दिन में खुली आंखों से सपना देखना छोड़ दें। सपा लोकसभा में 50 सीट तो क्‍या पांच सीट भी नहीं जीत पायेगी। पूरे देश में पीएम मोदी के पक्ष में प्रचंड लहर चल रही है। अति बैकवर्ड समाज के लोग लगातार एनडीए से जुड़ रहे हैं जिससे उत्‍तर प्रदेश में सपा-बसपा का सुपड़ा साफ हो रहा है। कांग्रेस कहीं दूर-दूर तक दिखाई नही दे रही है।

About the Author

Leave a Reply