तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज/ सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बूटवेढवा मैं रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण मे दिनांक 9,10 ,2022 दिन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर विंढमगंज के प्रांगण में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें विद्या भारती से संबंधित विद्यालय ने भाग लिया विंढमगंज, चोपन , कोन, दूधी, कुदरी, म्योरपुर, इन सभी स्कूल के भैया बहनों ने प्रतिभाग किया जिसमें विजेता टीम को सुल्तानपुर जाने की अनुमति मिली। संचालन करता अनिल तिवारी दुद्धी प्रधानाचार्य, विंढमगंज प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी, चोपन प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, कोन प्रधानाचार्य दिलीप कुमार, इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक मनोज तिवारी, गिरवर पासवान,मनीष, संतोष, सुनील, आरती तथा सैकड़ों विद्यार्थी व अभिभावक लोग उपस्थित रहे।





