गैंगेस्टर में राजेश खरवार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नगवा के ग्रामीणों ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल से की शिकायत

IMG-20221009-WA0007

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

दुद्धी/ सोनभद्र ग्राम नगवा निवासी राजेश खरवार पुत्र पांचू को गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजे जाने को लेकर सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष म्योरपुर मोहर लाल खरवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुद्धी मनोज सिंह उर्फ बबलू व ग्राम नगवा प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल की माने तो राजेश कुमार खरवार को ट्रैक्टर से बालू ढ़ोते वक्त चालक को पुलिस द्वारा गत माह पकड़ा गया था जिस पर उसे जेल भेजा गया था, पुनः साजिश के तहत आदिवासी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है, जिससे आक्रोशित आदिवासी आज लामबंद होकर नगवा चौराहे के समीप महुआ के पेड़ के नीचे भाजपा प्रतिनिधि मंडल के समक्ष इंसाफ की गुहार आदिवासी ग्रामीणों नें लगाई है, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस गंभीर प्रकरण की शिकायत संगठन एवं प्रशासनिक उच्च अधिकारियों से की जाएगी और जांच में फर्जी कार्रवाई कर ग्रामीणों को उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संगठन मजबूती के साथ खड़ा है, आदिवासियों के अधिकार और मान सम्मान की रक्षा के लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी l जल्द ही ग्रामीणों का समूह तहसील मुख्यालय पर आमरण अनशन इंसाफ नहीं मिलने पर करेगी l गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई बिना किसी आपराधिक पृष्ठभूमि के जो सजायाफ्ता गंभीर मामलों में ना हो करना, कर्तव्यों के प्रति घोर विलोप को दर्शाता है l जिसको लेकर संगठन ने कमर कस लिया है ।

About the Author

Leave a Reply