तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज /सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव के टहरिया खोली स्थित मंगलवार को सामुदायिक भवन पर आदिवासी गिरीवासी वनवासी समाज के भगवान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला संगठन सचिव हीरालाल सिंह मरपसी ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी के उन्नयन के लिए समाज को संगठित किया। वही आजादी की लड़ाई में शामिल होकर आदिवासी समाज का नेतृत्व भी किया उन्होंने कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता से बौखलाए अंग्रेजों ने उन्हें रांची जेल में बंद कर दिया और करीब 5 महीने तक कैद करने के बाद जेल में ही उन्हें जहर देकर मार डाला। अध्यक्षता कर रहे राम लखन पनिका ने कहा कि बिरसा मुंडा मात्र 25वर्ष के उम्र में आदिवासियों समाज का नेतृत्व किए एवं आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी, इस मौके पर मनदीप सिंह अयाम, जोगेंद्र सिंह आयाम, रामसिंह पोइके, राजेश कुमार रावत, भीम सिंह पोयाम, संतोष भुईया, विजय कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार, सरोज कुमार, कामेश्वर प्रसाद, अनंतराम गौड़ सहित आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग शामिल थे।






