तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान/राहुल चन्दन
दुद्धी – सोनभद्र
दुद्धी तहसील क्षेत्र में 2 वर्षों में कोरोना से कोई परिवार के मुखिया के मौत के बाद शासन के निर्देश पर मृतक के वारिसों के नाम बारासत करने के बाद उनके वारिसों को खतौनी के प्रमाण पत्र मृतक के वारिसों को आज तहसील सभागार में उप जिला अधिकारी रमेश कुमार और तहसीलदार विकास पांडे ने संयुक्त रुप से सभी वारिसों को प्रमाण पत्र वितरित किए उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 113 लोग कोरोना काल में मौतें हुई हैं जिसमें 83 लोग जिले के बाहर रहने वाले हैं और 23 लोग तहसील क्षेत्र के निवासी हैं जिसमें सात व्यक्ति भूमिहीन हैं आज 15 लोगों को भूमियों का मालिकाना हक का प्रमाण पत्र मृतक के वारिसों को प्रदान किया गया उप जिला अधिकारी ने बताया कि शेष लोगों को प्रमाण पत्र 1 दिन बाद में वितरित किए जाएंगे इस मौके पर तहसीलदार विकास पांडे के अलावा राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल आदि लोग मौजूद रहे






