तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान / राहुल चन्दन
दुद्धी – सोनभद्र
दुद्धी| काफी लंबे समय इंतजार के बाद सिविल बार संघ के एल्डर कमेटी के चेयरमैन ओम प्रकाश मिश्रा ने सिविल बार संघ चुनाव तिथियों का ऐलान कर दिया है बार संघ के तिथियों का ऐलान के बाद कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है सिविल बार संघ दुद्धी चुनाव 2021- 22 के लिए विभिन्न पदों अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सहित कई अन्य पदों के लिए कार्यक्रम की तिथियां जारी हो गयी , एल्डर कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 15 जुलाई से 17 जुलाई तक विभिन्न पदों हेतु नामंकन पत्रों की बिक्री व नामंकन दाखिला लिया जाएगा ,19 जुलाई को नामंकन पत्रों की जांच की जाएगी व नाम वापसी लिया जाएगा ,24 जुलाई को मतदान व 26 जुलाई को नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी|
बता दे सिविल बार संघ चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आज से अधिकावक्ताओ व संभावित उम्मीदवारों में सरगर्मी तेज हो गयी है| इस बार चुनाव मैदान में अध्यक्ष और सचिव पद पर दिग्गज प्रत्याशी आने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है






