तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता / बी के आचार्या
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे है। अपने तीन घंटे के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 1,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात पूर्वांचल को देंगे, जिनमें वो लगभग 78 परियोजनाओं का लोकार्पण संग लगभग 200 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
अपने कार्यक्रम में पीएम ग्रामीण पेयजल योजना, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और बी एच यू में सम्बोधित करेंगे। ख़ास यह होगा कि प्रधानमंत्री सबसे पहले बी एच यू के खेल मैदान में सम्बोधन के बाद सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वर्सेशन सेंटर पहुंचेगे, जहां से पीएम विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, साथ ही रुद्राक्ष का पौधा भी लगाएंगे। यहीं पर कोरोना से लड़ने में मदद करने वाले दो देश सहित कुछ कार्पोरेट घरानों को सम्मानित भी करेंगे।
कुछ ऐसा है पीएम मोदी का कार्यक्रम:
11 बजे – बी एच यू आई आई टी ग्राऊंड से विभिन्न परियोजनाओं का आधारशिला और सम्बोधन।
12:20 बजे- सिगरा स्थित ‘रुद्राक्ष’ इंटरनेशनल कोऑपरेशन और कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण और पौधरोपण।
2 बजे- बी एच यू हॉस्पिटल के मैटरनल और चाइल्ड हेल्थ विंग का दौरा, संग कोविड तैयारी की समीक्षा।







