बकरीद को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

IMG-20230624-WA0000

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र- बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली में शांति समिति की बैठक
सीओ दद्दन प्रसाद गोंड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरिके से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी।
सीओ श्री गोंड़ ने कहा कि त्यौहार को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनायें।धार्मिक संगठन से जुड़े कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। प्रभारी निरीक्षक संतोष चंद्र राय ने कहा कि यदि किसी तरह का कोई परेशानी होती है तो तत्काल मोबाइल से बात करके संपर्क करे और अपील किए की शांति पूर्ण से बकरीद मनाए कस्वा इंचार्ज संजय सिंह ने कहा कि कस्वे मे किसी तरह का मेरी जरूरत पड़े तो हम इसके लिए तत्पर रहेंगे सदर कल्लन खां ने कहा कि बकरों की कुर्बानी और नमाज सलीके से अदा की जायेगी। इब्राहिम खां ने कहा कुर्बानी कारिवाज 3दिनों का होता हैअन्य वक्ताओं ने कहा कि त्यौहार पर विजली,पानी व साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाये। खासकर अनियमित विद्युतापूर्ति पर लोगों ने नाराजगी जताई। जिस पर जेई विजली विभाग अनिल कुमार ने कहा कि खराब मौसम के कारण विजली प्रभावित हुई है।आगे समस्या नही होगी। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए पर्व को सादगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, नायब तहसीलदार विशाल पासवान, कोतवाल सुभाष चंद राय, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह तेज बहादुर राय संजय कुमार पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि,कमलेश सिंह कमल, श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया अग्रहरि, दिलीप पाण्डे,रामपाल जौहरी समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग से एस आई तेज बहादुर राय एस आई संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply