करेंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में करेंट के चपेट में आने से एक 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। दुद्धी सीएचसी में कोतवाली पुलिस पहुँच कर जांच में जुट गई। क्षेत्र के डूमरडीहा गांव के भठ्ठी मोड़ के समीप एक कक्षा चार के छात्र 10 वर्षीय शिवबरन 10 पुत्र राम प्यारे गोंड घर के समीप खेलते हुए पोल के खंभे में लगा स्टेय तार में करेंट उतर गया। अनजान बच्चे ने उस तार को खेलते समय पकड़ लिया। तार को पकड़ते ही बच्चे को जोर का झटका लगा। जिससे छात्र बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस को मेमो के जरिये सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About the Author

Leave a Reply