बाइक पर सवार युवक उसे आनन फानन में अस्पताल ले गए जिसे वहां मृत घोषित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर मरदह थाना क्षेत्र के मरदह बाजार के कंसहरी मोड़ पर बाइक सवार युवकों ने पीछा कर एक बाइक सवार दूसरे युवक को गोली मार दी , अचानक हुए हमले के बाद घायल युवक की बाइक पर सवार युवक उसे आनन फानन में अस्पताल ले गए जिसे वहां मृत घोषित कर दिया गया है । मृतक की शिनाख्त विंध्याचल राजभर 21 वर्ष मरदह थाना क्षेत्र के बसपुर, मुस्तफाबाद का निवासी बताया जा रहा है । घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह भी पहुंचे और वहां मौजूद मीडिया को उन्होंने बताया है कि डायल 112 पर इस घटना की सूचना पुलिस को मिली थी , पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक यहीं का रहने वाला है , बाइक से जा रहा था उसे पीछे से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है , गोली दाहिने कंधे में लगी जो सीने को भेदती हुई अंदर जा लगी , जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह मृत घोषित कर दिया गया है

Leave a Comment